फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot for woman

व्यवसायी की पत्नी की बॉली छीनी

Tue, 27 Dec 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 27 Dec 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
loot for woman
क्राइम
टेंट व्यवसायी पति के साथ बाइक से लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने बॉली छीन ली। छीनाझपटी में वह बाइक से नीचे गिर गईं और चोेटिल हो गईं। महिला ने पुलिस चौकी पर तहरीर दी है, मगर पुलिस सीमा विवाद में उलझी है। देर शाम तक थाना पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की थी। उधर, हादसे के बाद से पति भी दहशत में हैं।
विज्ञापन


जंगल कौड़िया के रहने वाले योगेंद्र टेंट का व्यवसाय करते हैं। पत्नी कमलावती को इलाज के लिए मंगलवार को लेकर गोरखनाथ इलाके के एक निजी अस्पताल में लेकर गए हुए थे। पत्नी को दिखाने के बाद शाम में साढ़े सात बजे के करीब वह लौट रहे थे। जंगल कौड़िया कस्बा के पास पीछा कर रहे दो बाइक सवार उनकी बाइक के बगल में आए और पीछे बैठी कमलावती के कान पर झपट्टा मार दिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों नीचे गिर गए और बदमाश बाली लेकर फरार हो गए। योगेंद्र ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए कमलावती को भर्ती कराया। जंगल कौड़िया चौकी इंचार्ज का कहना है कि घटना क्षेत्र चिलुआताल में है, उनसे इस मामले में कोई लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed