फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   leady afraid for relative, want security

रिश्तेदार की धमकी से डरी महिला ने मांगी सुरक्षा

Sat, 23 Apr 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 23 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
leady afraid for relative, want security
डर
तारामंडल में रहने वाली एक महिला रिश्तेदार की धमकी से परेशान है। उसके पति विदेश में रहते हैं। मदद के बहाने घर आने वाले रिश्तेदार ने पहले तो उससे नजदीकी बढ़ा ली। अब महिला के पीछा छुड़ाने पर उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ ही ब्लैकमेल कर रहा है।
विज्ञापन


बात न मानने पर दोस्तों को महिला का नंबर देकर परेशान करा रहा है। पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।
महिला के पति दो साल से मस्कट में रहते हैं। वह तारामंडल में परिवार के साथ रहती है।

बकौल महिला, देवरिया में रहने वाला पति का रिश्तेदार मदद के बहाने अक्सर उसके घर आता था। एक साल तक उसने महिला का शारीरिक शोषण किया। दूरी बनाने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही अब ब्लैकमेल करने लगा है।
विज्ञापन


बदनाम करने की धमकी देकर वह जबरन संबंध बनाना चाह रहा है। रिश्तेदार की हरकतों से आजिज आकर जब महिला ने मोबाइल बंद कर दिया तो वह घर आकर धमकी देने लगा। दूर रहने की हिदायत देने पर उसने अपने दोस्तों को महिला का मोबाइल नंबर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार फोन आने से महिला परेशान है। शुक्रवार को उसने एसपी (सिटी) को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने खोराबार एसओ को आरोपी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed