{"_id":"58e11d1a4f1c1b493e5b4323","slug":"kotwali-inspector-are-sent-to-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था पर कोतवाली इंसपेक्टर लाइनहाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अव्यवस्था पर कोतवाली इंसपेक्टर लाइनहाजिर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 03 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
थानों का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थानों की व्यवस्था और मातहतों की कार्यशैली जांचने के लिए एसएसपी रामलाल वर्मा ने रविवार को छह थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली थाने पर अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर कर दिया।
एसएसपी रामलाल वर्मा और एसपी सिटी हेमराज मीणा सबसे पहले रविवार दोपहर 12 बजे कोतवाली थाने पहुंचे। पूर्व सूचना होने के बाद भी थाने पर बैठने की कोई व्यवस्था न होने पर वह भड़क गए और तत्काल इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर कर दिया। वहां से वह करीब 1 बजे राजघाट थाने पहुंचे। वहां व्यवस्था दुरुस्त मिली। एसएसपी ने थाने के अंदर पीने के पानी की टंकी खोलकर उसका जायजा लिया। इसके बाद थाने के अंदर बने कर्मचारी आवास का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। यहां से वह कैंट, तिवारीपुर, खोराबार होते हुए पुलिस लाइंस पहुंचे। पुलिस लाइंस में ट्रैफिक पुलिस को उन्होंने नसीहत दी कि आम नागरिकों को वाहन चेकिंग के नाम पर कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ भी बैठक की।
उन्होंने निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले थानों में सुनिश्चित करें कि थाना और चौकी दलालों से दूर रहें। सभी थानों में महिलाओं के बैठने की सही व्यवस्था हो। फरियादियों से बदसलूकी न हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी वसूली करता पाया गया तो उसे जेल भेज दिया जाएगा।