{"_id":"589f30234f1c1b875237cb5f","slug":"kotedaar-bite-to-a-man-s-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार ने युवक के चेहरे पर दांत से काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटेदार ने युवक के चेहरे पर दांत से काटा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिहा इलाके के बनगाई टोला बंगला में सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने गए युवक का शनिवार को कोटेदार से विवाद हो गया। आरोप है कि कोटेदार नशे में था और राशन में घटतौली की शिकायत पर युवक को दांत से काट लिया। इसी बीच कुछ अन्य लोग भी घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मारपीट की सूचना डॉयल 100 पर किसी ने दे दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने कोटेदार को हिरासत में ले लिया और मामले को शांत कराया।
बनगाई टोला बंगला निवासी भोला सुबह साढ़े दस बजे गांव के कोटेदार हीरा के वहां राशन लेने गया था। कोटेदार भोला के लिए राशन तौलने लगा। भोला ने कहा कि, तुम कम तौल रहे हो इसी बात पर कोटेदार भड़क गया और आपस में दोनों की कहासुनी होने लगी। इसी बची गांव के और आदमी इकट्ठा हो गए और कोटेदार पर कम राशन देने और घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इसके बाद मामला बढ़ गया और मारपीट होने लगी। मौका पाकर कोटेदार ने भोला के चेहरे पर दांत से काट लिया। इस बात की सूचना गांव के किसी व्यक्ति ने 100 नंबर पर दे दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। भोला ने कोटेदार के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।