फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   killer arrest

नाम बदलकर खजनी में छिपा हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 31 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 31 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
killer arrest
गिरफ्तार
गांव के युवक की हत्या करने के बाद फरार चल रहे सीवान के युवक को खजनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो साल से वह कस्बे में नाम बदलकर रह रहा था। झांसा देकर कस्बे की एक युवती से उसने शादी भी कर ली है। दो दिन पहले पुलिस ने उसे संदिग्ध हाल में घूमते हुए पकड़ा था। छानबीन करने पर उसके बारे में जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची सीवान पुलिस सोमवार को उसे ले गई।
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के अनुसार सीवान, नैनी जोर का रहने वाले बबलू राय ने वर्ष 2014 में गांव के गुड्डन राय की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से बबलू फरार था। सीवान पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित कर रखा था। परिचित के जरिए बबलू खजनी में आकर रहने लगा। क्षेत्र के बसडीला गांव में रहने वाले होमगार्ड की बहन को झांसा देकर उसने शादी भी कर ली। घरवालों को तैयार करने के लिए उसने अपना भी बदल लिया था। यहां पर वह बबलू शर्मा के नाम से रहता था।
विज्ञापन


छह महीना पहले गोरखनाथ क्षेत्र में उसने मकान भी बनवा लिया था। दो दिन पहले खजनी पुलिस ने संदिग्ध हाल में घूमते हुए बबलू को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में अपने बारे में गलत जानकारी देकर उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। छानबीन में सच्चाई सामने आने के बाद मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। सोमवार को खजनी पहुंची सीवान पुलिस ने बबलू को ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को देवरिया के रुद्रपुर का बताया
पूछताछ के दौरान पहले तो उसने अपना पता देवरिया, रुद्रपुर बताया। पुलिस ने जब उस इलाके में पड़ताल कराई तो पता चला कि वहां इस नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं है। इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया। जब उसे दोबारा हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो सच्चाई उजागर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed