{"_id":"6ad28f11ef00d8049c07613c","slug":"teenage-girl-found-locked-inside-a-room-the-door-was-locked-from-the-outside-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-162816-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कमरे में बंद मिली किशोरी, बाहर लगा था ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कमरे में बंद मिली किशोरी, बाहर लगा था ताला
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। संतनगर कॉलोनी में पुलिस ने एक किराए के मकान से नाबालिग किशोरी को बरामद किया है। किशोरी को एक बंद कमरे में रखा गया था, जिसके बाहर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने मौके से एक आरोपी युवक को भी हिरासत में लिया है और दोनों से पूछताछ जारी है।
कॉलोनी में आसपास के लोगों को आशंका थी कि किराएदार युवक ने एक लड़की को घर में बंद कर रखा है। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर मकान का ताला लगा था। गली में मौजूद युवक पुलिस को देखकर खिसकने लगा, जिसे एक व्यक्ति ने पहचान लिया। लोगों व पुलिस द्वारा दबाव बनाने पर युवक ने दरवाजा खोला तो अंदर किशोरी मिली। बताया जा रहा है कि किशोरी को गोरखपुर से लाकर यहां रखा गया था। आधार कार्ड से उसकी उम्र लगभग 16 वर्ष पता चली। पुलिस दोनों को थाना ले गई, जहां उनसे पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
पुलिस सत्यापन नहीं करवा रहे मकान मालिक कस्बे में अधिकतर मकान मालिक किराएदारों का पुलिस सत्यापन नहीं करवा रहे हैं। इसके कारण संतनगर कॉलोनी अज्ञात लोगों की शरणस्थली बन गई है। वहीं कस्बे के पुराने पड़े मकानों में भी अनजान लोग रह रहे हैं। जिनके बारे में कोई नहीं बता सकता है कि वे कहां के रहने वाले थे।
विज्ञापन
प्रशासन से पहचान की मांग कई लोगों ने तो यहां पर आधार कार्ड भी बनवा लिए हैं। एक निवासी रेणुबाला ने बताया कि उनके किराएदार परिवार ने पहचान पत्र मांगने पर कागजात जलने का बहाना बनाया। जबकि उन्होंने यहां आधार कार्ड बनवा रखा था। उन्होंने प्रशासन से सभी किराएदारों की पहचान करने की मांग की है, ताकि अनहोनी घटनाओं से बचा जा सके।