{"_id":"57f66b854f1c1b465926fd79","slug":"kidnappers-escaped-from-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ अपहर्ता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहपुर पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ अपहर्ता
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 06 Oct 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आया युवक फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीतावाटिका क्षेत्र की रहने वाली छात्रा का अपहरण करने वाला युवक बृहस्पतिवार को शाहपुर पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी बिजनौर का रहने वाला है। डेढ़ महीने की तलाश के बाद वह पुलिस के हाथ आया था। घटना के बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के साथ ही हाईवे पर घेराबंदी कर उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 11वीं की छात्रा है। 20 अगस्त की दोपहर वह घर से निकली थी, तबसे लापता थी। घर वालों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने छात्रा का लोकेशन बिजनौर में बरामद की। छानबीन में पता चला कि बिजनौर का रहने वाला युवक शाहपुर क्षेत्र में मिठाई की एक दुकान पर काम करता था। दुकान पर आते-जाते छात्रा से उसकी जान-पहचान हो गई थी। झांसा देकर वह छात्रा को भगा ले गया था।
सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छात्रा को बरामद किया था। दोनों को लेकर पुलिस गोरखपुर आई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद आरोपी युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से वह सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। एसपी (सिटी) हेमराज मीणा ने बताया आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।