फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   jwelri shop robbed at noon

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर लुटेरों का धावा, दो को गोली मारी 

Sat, 16 Apr 2016 09:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 16 Apr 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
jwelri shop robbed at noon
घायल मुंशी से घटना की जानकारी प्राप्त करते एसएसपी अनंत देवI - फोटो : amar ujala
खजनी के खजुरी में शनिवार की दोपहर बाइक से पहुंचे पांच बदमाशों ने धावा बोलकर ज्वेलरी और बर्तन की दुकान में लूटपाट की। खरीदारी करने आई महिलाओं से भी रुपये छीन लिए। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार पहुंचे तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से पान विक्रेता और कपड़ा व्यापारी के मुनीम घायल हो गए।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंचे डीआईजी, एसएसपी ने पीड़ित से घटना की जानकारी मांगी। ड्यूटी से गायब दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया। 
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के रहने वाले दुर्गेश कुमार वर्मा की खजुरी चौराहे पर अंशिका ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार की दोपहर 1:45 बजे बिना नंबर की दो बाइक पर सवार पांच बदमाश दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हेलमेट लगाए था, जबकि अन्य ने गमछा से मुंह बांध रखा था। दो बदमाश बाइक स्टार्ट कर बाहर खड़े थे और तीन अंदर थे। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने दुर्गेश पर तमंचा तान लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने दुकान में रखे करीब ढाई लाख रुपये के जेवर और कैश बाक्स में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ग्राहकों से भी पांच हजार रुपये लूट लिए।

पास ही बर्तन की दुकान चलाने वाले अनिल वर्मा की दुकान में पहुंचे बदमाशों ने तमंचा तान कैश बॉक्स से रुपये निकालने का प्रयास किया। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दस हजार रुपये लूट लिए। मकान मालिक मदन मोहन ने शोर मचाया, तो बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।

गोली चलने के बाद सड़क किनारे पान की दुकान चलाने वाले मुंशी चौरसिया और कपड़ा व्यापारी के मुनीम मधुसूदन दुकान की तरफ बढ़े तो बदमाशों ने उन्हें लक्ष्य कर फायरिंग शुरू कर दी। मुंशी के पेट और मधुसूदन के पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए।

घटना के बाद से खुजरी चौराहे पर दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश गिदहा के रास्ते संतकबीरनगर की तरफ फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी शिवसागर सिंह, एसएसपी अनंत देव, एसपी क्राइम, सीओ क्राइम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।


पीड़ित से बातचीत के बाद घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने ड्यूटी से गायब सिपाही श्रीराम और प्रेमचंद्र को निलंबित कर दिया। हुलिया के आधार पर पुलिस बदमाशों के बारे में छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed