{"_id":"5861747f4f1c1b8840eec42d","slug":"investigion-to-agency-geeta-hatya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गीता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 27 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
जांच की मांग और एसओ पिपराइच के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देते चंद्रभान।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराइच के रतनपुर में गीता पाल हत्याकांड की गुत्थी उलझती जा रही है। सोमवार को पति चंद्रभान पाल की अगुवाई में ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि हत्याकांड की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए क्योंकि पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। एक बड़े नेता के दबाव में पुलिस मामले की लीपापोती कर रही है, जबकि मुझे संदेह है कि उसकी हत्या अनैतिक संबंध को देखने की वजह से गांव के ही एक युवक ने की है।
19 अक्टूबर को गांव के किनारे गीता पाल की लाश मिली थी। तब गांव वालों के बयान के हिसाब से पुलिस ने भी जानवर के हमले से मौत को वजह मानते हुए फाइल बंद कर दी थी। सूरत में कमाने वाला पति चंद्रभान जब घर आया और उसने अपने स्तर से छानबीन की तो उसे हत्या लगने लगा। इसके बाद उसने आईजी मोहित अग्रवाल से मुलाकात की। आईजी के निर्देश पर केस हत्या में तब्दील कर दिया गया।
इसी बीच पति ने सूचना पुलिस को दी कि एक लड़की का गांव के युवक से अनैतिक संबंध है। गीता ने इसे देख लिया था और तब युवक ने हत्या की धमकी दी थी, उसी ने हत्या की है। उधर, पुलिस अभी जांच की बात बोल रही है। पति ने नेता द्वारा पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए जांच एजेंसी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।