फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   IG give the order to catch th driver of car who killed Anuj

24 घंटे में कार चालक को पकड़ने का निर्देश 

Mon, 01 Aug 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 01 Aug 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
IG give the order to catch th driver of car who killed Anuj
अनुज - फोटो : file photo
सर्किट हाउस रोड पर बाइक सवार युवकों को रौंदने वाले कार चालक की गिरफ्तारी न होने से कैंट पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। अनुज के घरवालों के साथ ही दोस्तों ने सोमवार को आईजी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। घटना के तीन दिन बाद भी चालक के न पकड़े जाने का कारण उन्होंने पुलिस की मनमानी बताया है। आईजी ने पूरे मामले की जांच कर 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश एसएसपी को दिया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम चार बजे अनुज के दोस्त, उसके पिता विनोद पांडेय, व्यापारी नेता रमेश गुप्ता के साथ आईजी आफिस पहुंचे। शुक्रवार की रात सर्किट हाउस रोड पर हुए हादसे की जानकारी देते हुए कार चालक की तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर उन्होंने सवाल उठाया। घायल अनुज के एक घंटे तक नाले में पड़े रहने और दोस्त के बताने पर भी उसे निकालने का प्रयास न करने की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने बताया कैंट पुलिस ने इस मामले को बहुत हल्के तरीके से लिया। दोषी कार चालक के कारण दो परिवारों में मातम छाया है लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


यह है मामला 
शुक्र्रवार की रात दस बजे के करीब सर्किट हाउस रोड पर पैडलेगंज पुलिस चौकी के पास बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटर सवारों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे शाहपुर, गायत्रीनगर के रहने वाले अनुज पांडेय (32) छिटककर नाले में जा गिरे, जबकि बाइक चला रहे दरगहिया निवासी सुजीत कार में फंसकर 50 मीटर तक घिसटते चले गए। चपेट में आए देवरिया, लार के रहने वाले आयुष सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अनुज के अलावा दूसरे घायल आयुष की भी मौत हो गई। हादसे के बाद धर्मशाला का रहने वाला चालक फरार हो गया। पुलिस ने अनुज के पिता और आयुष के चाचा की तहरीर पर इस मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed