फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   husband wife murder in vindhyavasini nagar

विंध्यवासिनी नगर में दंपति की हत्या

Fri, 08 Jan 2016 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर में हाई प्रोफाइल दंपति की हत्या से सनसनी मच गई। पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय श्रीवास्तव (54) और एचपी स्कूल की प्रधानाचार्य तूलिका श्रीवास्तव (50) की लाश शुक्रवार की सुबह उनके घर में बेड पर पड़ी मिली। पत्नी को जहां गला रेत कर मारा गया था वहीं पति के सिर पर प्रहार किया गया था। घर में बिखरे सामान से लूट की नीयत से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर आईजी, डीआईजी, एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की। पुलिस नौकरानी और दो चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विंध्यवासिनी नगर निवासी इंजीनियर संजय श्रीवास्तव पूर्वोत्तर रेलवे में डिप्टी चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) थे, जबकि उनकी पत्नी तूलिका श्रीवास्तव एचपी स्कूल में जूनियर सेक्शन की प्रिंसिपल थीं। शुक्रवार की सुबह 8:20 बजे एचपी स्कूल का ड्राइवर गोरखनाथ का रसुलपुर निवासी यूसूफ  उन्हें स्कूल ले जाने के लिए कार लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

कई बार हार्न बजाने के बाद उसने करीब 9:10 बजे तक इंतजार किया। इसके बाद भी जब तूलिका नहीं आईं तो उसने स्कूल में फोन कर जानकारी दी। इसके बाद स्कूल की तरफ  से तूलिका के बहनोई डॉ. दीपक को फोन किया गया, लेकिन फोन उनकी पत्नी आरती ने उठाया। तूलिका का मोबाइल नहीं उठने की जानकारी देकर आरती ने डॉ. दीपक को तूलिका के घर भेजा। वहां डॉ. दीपक को घर का दरवाजा खुला मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदर पहुंचने पर उन्हें बेड पर दोनों की लाशें पड़ी मिलीं। उन्होंने तुरंत इसकी पुलिस को सूचना दी। दोनों के मुंह पर तकिया रखी थी जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों का दम घोंटने का भी प्रयास किया गया था। हत्या की सूचना मिलने पर आईजी जोन पीसी मीणा, डीआईजी आरके चतुर्वेदी, एसपी सिटी हेमंत कुटियाल मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

कोट :
पत्नी की गला रेतकर और पति के सिर पर प्रहार कर हत्या की गई है। क्राइम ब्रांच के साथ-साथ स्थानीय थाने की पुलिस भी जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ने का निर्देश दिया गया है।
- पीसी मीणा, आईजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed