{"_id":"57d17c344f1c1b2556319a9d","slug":"hostelers-beat-to-manager-of-a-shoe-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल के छात्रों ने शोरूम के मैनेजर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉस्टल के छात्रों ने शोरूम के मैनेजर को पीटा
Updated Thu, 08 Sep 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कबीर हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने जूता न बदलने पर शोरूम के मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने दो नामजद समेत आठ लोगाें के खिलाफ बलवा, मारपीट का केस दर्ज कराने के साथ ही इनसे जान को खतरा बताया है। कैंट पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
शाहपुर के झरना टोला, छावनी निवासी अजीत कुमार सिटी मॉल स्थित जूते के शोरूम के मैनेजर हैं। छह सितंबर की दोपहर में यूनिवर्सिटी के कबीर छात्रावास में रहने वाले दो छात्र अपने पांच साथियों के साथ वहां पहुंचे। वे खरीदे गए जूते को पुराना बताते हुए उसे बदलने की जिद करने लगे। अजीत ने जब उनसे रसीद मांगी तो वे नहीं दे सके। छानबीन करने पर पता चला कि छात्रों ने जूता शोरूम से लिया ही नहीं था। मैनेजर ने जब जूता बदलने से इंकार कर दिया तो छात्र दूसरा जूता पहनकर जाने लगे। मैनेजर के विरोध करने पर वे उनसे उलझ गए।
कर्मचारियों के जुटने पर छात्र उस समय तो जूता छोड़कर चले गए, लेकिन रात में 9:30 बजे जब अजीत घर जाने के लिए निकले तो रास्ते में घेरकर छात्रों ने उनकी पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने से वे अचेत हो गए। राहगीरों के सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अजीत ने संतकबीर छात्रावास में रहने वाले संजय यादव, सौरभ पांडेय और उनके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ बुधवार को कैंट थाने में तहरीर दी।