{"_id":"584c0f284f1c1b732a449be2","slug":"homeguard-honoured-for-his-honesty","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड को मिला ईमानदारी का पुरस्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड को मिला ईमानदारी का पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड को सम्मानित करते हुए एसपी सिटी। साथ्ा में साफ्टवेयर इंजीनियर जिसका मोबाइल गिरा था।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट इलाके के मोहद्दीपुर में गिरा मिले मोबाइल को लौटाने वाले होमगार्ड को शनिवार को सम्मानित किया गया। प्रभारी एसएसपी हेमराज मीणा, सीओ कैंट अभय मिश्रा की मौजूदगी में उसकी ईमानदारी की सराहना की गई। हेमराज मीणा ने उसकी तारीफ करते हुए पुलिस वालों से ऐसी ही ईमानदारी बरतने की अपील भी की।
प्रभारी एसएसपी ने बताया कि पीआरवी 317 में बतौर चालक होमगार्ड अरुण कुमार मिश्रा ड्यूटी पर थे। शुक्रवार की रात मोहद्दीपुर के पास उन्हें एक महंगा मोबाइल सेट गिरा हुआ मिला। उसे अपने पास रखा और फोन आने पर उसे रिसीव कर लिया। फोन करने वाले ने उसे खुद का बताया। इस पर होमगार्ड उन्हें कागजात के साथ बुलाया। इसके साथ ही उन्होंने एसपी सिटी और सीओ को भी इसकी जानकारी दी। मोबाइल मोहद्दीपुर के रहने वाले साफ्टवेयर इंजीनियर आकाश का था। वह घूमने निकले थे कि मोबाइल कहीं गिर गया था।
पुलिस लाइंस में पत्रकारवार्ता के बाद उनकी ईमानदारी को सलाम करते हुए सम्मानित किया गया। वहीं आकाश ने पांच सौ रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया। इंजीनियर ने कहा कि लोग वर्दी वालों के बारे में पूर्वाग्रह पाल लेते हैं। इसलिए कई बार दिक्कत में पड़ जाते हैं। मगर आज मेरा मोबाइल यदि मिला है तो सिर्फ इसलिए कि यह एक ईमानदार व्यक्ति को मिल गया था।