फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   highway people jaam

पुलिस के खिलाफ गुस्सा, हाइवे जाम 

Mon, 12 Jun 2017 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 12 Jun 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में युवक को चाकू मरने के मामले में हत्या की कोशिश का केस न दर्ज करने के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस के खिलाफ लोगों ने गोरखपुर-महराजगंज हाइवे जाम कर दिया और धारा बढ़ाने की मांग करने लगे। घटना की सूचना पाकर एसपी सिटी विनय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जाम लगाए लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर सड़क से हटाया। करीब आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित होने की वजह से सड़क के दोनों किनारे पर गाड़ियों की लंबी कतार देखी गई। उधर, गांव में एहतियातन पीएसी बल तैनात है।
विज्ञापन


गुलरिहा थाना क्षेत्र के हीरागंज गांव निवासी मंजीत (24) को नौ जून की रात में करीब आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर चाकू मार दिया था। आरोप है कि सलीम ने ही चाकू मारा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंजीत को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था, जहां अभी वह भर्ती है।  इस बीच मंजीत की मां सुनंदा देवी की तहरीर पर पुलिस ने सलीम व हनीफ  के खिलाफ  मारपीट, धमकी देने के धाराओं में केस दर्ज कर लिया था, जबकि लोगों की मांग है कि हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया जाए। हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज करने की मांग को लेकर गांव के लोगों ने दिन में करीब 11 बजे गुलरिहा थाने के सामने  गोरखपुर-महराजगंज मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


आक्रोशित लोग धारा बढ़ाने के साथ ही गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद भी वे नहीं मान रहे थे। इस बीच एसपी सिटी विनय कुमार सिंह पहुंचे और उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने रास्ता खाली किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed