फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   half dead to put was fire

अधमरा करने के बाद लगाई थी आग 

Mon, 12 Jun 2017 07:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 12 Jun 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
half dead to put was fire
क्राइम
बच्चों को जलाकर मारने से मां ने पहले घर में ही उन्हें मारा-पीटा था। अधमरा करने के बाद मां ने दोनों को जिंदा जलाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हिसाब से दोनों की मौत जलकर मरने की वजह से ही हुई है। उधर, पुलिस ने बच्चों को मारने की आरोपी मां को जेल भेज दिया। गांव में घटना के दूसरे दिन भी मां के खिलाफ लोगों का गुस्सा कायम था। 
विज्ञापन

बांसगांव क्षेत्र के गोहली बसंत गांव में रामहित की पत्नी कंचन यादव ने दो बच्चाें को रविवार की सुबह जला दिया था। पुलिस को कंचन ने बताया है कि पहले उसने घर में ही बच्चों को बुरी तरह से पीटा था और फिर पोखरे के किनारे चादर में लपेट कर आग के हवाले कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शरीर पर चोट के निशान हैं लेकिन मौत की वजह जलना ही है। घटना के दूसरे दिन रामहित के रिश्तेदारों का घर आना-जाना लगा रहा। सभी कंचन की करतूत पर गुस्सा जाहिर करते देखे गए। 
विज्ञापन

केस में विक्षिप्त होने की बात लिखी

ससुर रामलखन यादव ने पुलिस को जो तहरीर दी उसमें महिला के विक्षिप्त होने की बात लिखी है। पुलिस का कहना है कि महिला के मानसिक चेकअप की जरूरत पड़ी तो कराई जाएगी। हालांकि, कानून के जानकार मानते हैं कि इस पहलू पर उसे जमानत मिलने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े बेटे पर भी किया था वार

बड़े बेटे रामभवन यादव के गले पर भी चोट के निशान हैं। रामलखन यादव ने बताया कि घर में उस पर बहू ने हमला किया था तो वह दौड़कर मेरे पास आया और मैं उसे लेकर खेत में चला गया। मुझे जरा भी अंदेशा नहीं था कि वह बच्चों को मार देगी।

बहू को मिले कड़ी सजा

घटना के दूसरे दिन ससुर रामलखन यादव फफक पड़े। बोले कि मेरी बहू को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई भी मां ऐसा काम न कर सके। रामलखन खुद को भी कोस रहे हैं कि आखिर वह खेत क्यों गए। 

पत्नी की करतूत से हैरान

दिल्ली से गांव पहुंचे रामहित भी पत्नी कंचन की हरकत से हैरान हैं। बेसुध हाल में वे बार-बार यही बोल रहे हैं कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया। यह समझ में नहीं आ रहा है। बच्चों को खोने के बाद वह बडे़ बेटे से लिपटकर रोते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed