शिक्षकों की प्रताड़ना से आहत छात्रा ने दी जान देने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलंदपुर की 14 वर्षीय किशोरी सिविल लाइंस स्थित गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। आर्थिक तंगी के कारण उसके पिता दो महीने की फीस जमा नहीं कर पाए। आरोप है कि इसे लेकर प्रिंसिपल और शिक्षक ने छात्रा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर कॉलेज में पहुंचे छात्रा के पिता ने पांच अक्टूबर तक फीस जमा करने का प्रार्थना पत्र दिया। इसे प्रिंसिपल ने मंजूर कर लिया, लेकिन छात्रा को प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। कॉलेज में रोजाना उसे दो घंटे धूप में खड़ा करने के साथ ही सार्वजनिक रूप से कक्षा में अपमानित किया जाने लगा। इसके चलते छात्रा की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद छात्रा ने घरवालों को घटना की जानकारी दी।
प्रताड़ना से आहत छात्रा ने 10 दिन पहले कमरे में फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। हालांकि, नजर पड़ने पर घरवालों ने उसे बचा लिया। छात्रा के पिता ने घटना की जानकारी आईजी, डीआईजी, एसएसपी के साथ ही राज्य महिला आयोग को पत्र लिखकर देने के साथ ही आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि मामले जांच कराई जाएगी। छात्रा के साथ अगर ज्यादती हुई है तो दोषियों पर मुकदमा दर्ज कराएंगे।