{"_id":"573f55fc4f1c1b9857ac81d5","slug":"girl-kidnapped-in-gagaha","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगहा में कार सवारों ने किया युवती का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गगहा में कार सवारों ने किया युवती का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 20 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
गगहा में युवती का अपरण हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाभी के साथ दवा लेने गगहा चौराहे पर गई किशोरी का शुक्रवार की रात कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। वारदात के बाद बदमाश बड़हलगंज की तरफ भाग निकले। हटवा गांव की रहने वाली किशोरी (17) शुक्रवार की रात तबीयत खराब होने पर दवा कराने भाभी के साथ गगहा बाजार चौराहे पर गई थी। हाईवे पर गोरखपुर की तरफ आए कार सवार तीन युवकों ने उसे जबरन खींचकर कार में बैठा लिया।
भाभी ने शोर मचाने के साथ ही उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें धक्का देकर युवक बड़हलगंज की तरफ भाग निकले। पुलिस कंट्रोल रूम में कई बार फोन करने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित ने मामले की जानकारी गगहा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ मामले की छानबीन कर रहे हैं।