{"_id":"580e21f34f1c1b057fbc186f","slug":"gangrape-in-gorakhpur-for-kanpur-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की महिला से होटल में गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर की महिला से होटल में गैंगरेप
gorakhpur
Updated Mon, 24 Oct 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
गैंगरेप
गोरखपुर। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद लड़के से मिलने बड़हलगंज पहुंची कानपुर की महिला के साथ होटल में गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी चकमा देकर फरार हो गए। देर शाम पुलिस ने नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के भतीजे समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
बड़हलगंज प्रतिनिधि के अनुसार कानपुर के गोविंदनगर की रहने वाली शादीशुदा महिला की दोस्ती फेसबुक पर बड़हलगंज के मनीष वर्मा से हुई थी। चैटिंग के दौरान दोनों की जान-पहचान बढ़ी तो वे मोबाइल फोन पर बात करने लगे। एक महीने पहले महिला ने मनीष से पांच हजार रुपये मांगे थे। गोरखपुर बुलाकर मुलाकात के बाद मनीष ने महिला को चार हजार रुपये का चेक दिया पर वह कैश नहीं हो सका। फोन पर महिला ने जब यह जानकारी मनीष को दी तो उसने रुपये देने के लिए महिला को बड़हलगंज के एक होटल में बुलाया। सोमवार की दोपहर महिला बड़हलगंज के पटना चौराहे के समीप स्थित एक होटल में पहुंची। आरोप है कि होटल में मनीष ने उसके साथ रेप किया।
इसके बाद मनीष ने अपने साथी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन के भतीजे श्रवण जायसवाल और चुक्कन को भी बुला लिया। इन दोनों नेभी महिला के साथ रेप किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मनीष वर्मा को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसके दोनों साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर विजयराज सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश चल रही है।