फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraud in insurance

बीमा का झांसा देकर ठगा

Sun, 02 Oct 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 02 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fraud  in insurance
धोखा - फोटो : demo pic
बीमा का झांसा देकर एनजीओ संचालक ने महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने एनजीओ संचालक को गिरफ्तार कर पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं रकम वापसी की मांग को लेकर पीड़ित महिलाओं ने पिपराइच-गोरखपुर मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार चिलुआताल क्षेत्र का रहने वाला कृष्ण मोहन सिंह, पिपराइच के सोनवे गोनरहा निवासी अरविंद सिंह, बेला निवासी राहुल चौहान, वाजिद भगत और अन्य लोगों के साथ मिलकर पूर्वांचल जनसेवा शिक्षण संस्थान चलाते हैं। गोरखपुर के अलावा कुशीनगर, देवरिया और महराजगंज में भी इन लोगों ने एनजीओ की शाखा खोली हैं। महिलाओं का बचत खाता खोलकर 4200 रुपये जमा करने पर उन्हें संस्था की ओर से सिलाई मशीन गिफ्ट में दी जाती थी। एनजीओ संचालक ने महिलाओं को एक लाख रुपये का बीमा कराने पर सस्ते दर पर दिलाने दिलाने का झांसा दिया था।
विज्ञापन


संचालक की बात पर भरोसा कर महिलाओं ने एक लाख रुपये जमा कर अपना बीमा करा लिया लेकिन किसी को लोन नहीं मिला। रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाने पर एनजीओ संचालक कृष्ण मोहन सिंह आनाकानी करने लगा। शनिवार की सुबह कृष्ण मोहन पीड़ित लोगों को पिपराइच कस्बे में मिल गया। इसके बाद उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित महिला राबिया खातून की तहरीर पर संचालक के साथ ही उसके सहयोगियों पर जालसाजी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज किया। संचालक के पकड़े जाने की खबर पाकर सैकड़ों की संख्या में पीड़ित थाने पहुंच गए। रकम वापस दिलाने की मांग को लेकर हंगामा करने के साथ ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक पिपराइच-गोरखपुर मार्ग पर जाम लगाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह और सीओ चौरीचौरा राजेश भारती पिपराइच थाने पहुंच गए। अफसरों ने पहले भीड़ को समझाकर हटाने का प्रयास किया लेकिन बात न मानने पर बल प्रयोग करके हटाया। एसपी (ग्रामीण) ब्रजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed