{"_id":"c66455e8530dfd49b46d22b76eed2236","slug":"fraud-co-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी को झांसा देने वाला फर्जी सीओ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी को झांसा देने वाला फर्जी सीओ गिरफ्तार
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। प्रेमिका के साथ पकड़े जाने के बाद सीओ बनकर एसएसपी से बात करने वाले जालसाज को कैंट पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। तिवारीपुर क्षेत्र का रहने वाला युवक कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाता है। 18 फरवरी की शाम जटेपुर पुलिस चौकी के सिपाहियों ने सिविल लाइंस में युवक को प्रेमिका के साथ पकड़ा था।
हिरासत में लिए गए युवक ने सिपाहियों पर प्रताड़ित करने के साथ ही रुपये छीनने की शिकायत एसएसपी से की थी। मामले का सज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आरोपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था। सिपाहियों के चंगुल से छूटने के बाद युवक ने अपना नाम अरविंद सिंह बताते हुए फर्जी आईडी पर लिए गए मोबाइल नंबर से एसएसपी के साथ ही सीओ कैंट के पास फोन किया। अपना नाम अरविंद सिंह बताने के साथ ही बागपत में सीओ के पद पर तैनात होने की जानकारी देकर सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा।
अधिकारियों ने बागपत में तैनात अरविंद सिंह नाम के सीओ के बारे में छानबीन की तो कोई नहीं मिला। संदेह होने पर एसएसपी ने कैंट पुलिस से फोन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सर्विलांस की मदद से शुक्रवार की रात जटेपुर चौकी प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने तिवारीपुर, गायत्रीनगर के रहने वाले अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी फोन पर फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को गुमराह करता था। इंस्पेक्टर कैंट राजीव सिंह ने बताया कि अरविंद के खिलाफ जालसाजी कर लोगों को गुमराज करने का केस दर्ज किया गया है।