फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four theives arrested, 10 cases opened

पकड़े गए चार चोर, 10 घटनाएं खुलीं

Sun, 21 Aug 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 21 Aug 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
Four theives arrested, 10 cases opened
पुलिस लाइन मे चोरो के गैग का खुलासा करते एसएसपी ,एसपीसिटी व अन्य। - फोटो : Mahesh Kumar
राजघाट पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के कई सामान बरामद किए हैं। पूछताछ में उन्होंने राजघाट, कोतवाली और कैंट क्षेत्र की दस घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है।। दो साल से वे शहर में वारदात को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए युवक अक्टूबर में एटीएम काटकर चोरी करने की तैयारी में थे।
विज्ञापन


एसएसपी रामलाल वर्मा ने रविवार दोपहर पुलिस लाइंस में बताया कि राजघाट इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी, टीपी नगर चौकी प्रभारी सादिक परवेज, बसंतपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह शनिवार रात करीब दो बजे गश्त पर निकले थे। राजघाट पुल के पास बाइक सवार चार संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास से गैस कटर, तीन सब्बल, दो हथौड़ी और एक तमंचा मिला। पूछताछ में युवकों की पहचान खोराबार के कांशीराम आवासीय योजना निवासी सुल्तान, विनय दूबे उर्फ प्रिंस, राजघाट के तुर्कमानपुर निवासी अरमान उर्फ मूनी, चिलमापुर के छोटू उर्फ इशहाक के रूप में हुई।
विज्ञापन


चारों ने बताया कि वह चार अन्य साथियों के साथ मिलकर दो साल से शहर में चोरी कर रहे थे और बेलीपार के हरैया में किराए के कमरे में चोरी के माल का बंटवारा कर बाजार में बेचते थे। सुल्तान गैंग का लीडर है। उनकी निशानदेही पर कमरे में सोने-चांदी के गहने, नकदी, एलसीडी, लैपटॉप सहित कई सामान बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के बाइक से चलता था गैंग

चोरों के पास से चोरी की चार बाइकें बरामद हुईं, जिसे वे चोरी करने के लिए इस्तेमाल करते थे। कोतवाली के आर्यनगर निवासी भाजपा नेता राजीव रंजन के घर में इसी गैंग ने चोरी की थी। गैंग में शामिल सनी ने एटीएम काटने की योजना बनाई थी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

दिन में टेंपो चलाता था सुल्तान 

गैंग का लीडर सुल्तान दिन में टेंपो चलाता था। मौज-मस्ती में ज्यादा रुपये खर्च होने पर उसने चोरी करना शुरू कर दिया। संपर्क में रहने वाले युवकों का गैंग बनाकर रात में चोरी की घटना को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed