फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four people arrested with duplicate wine

नकली शराब बनाने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार

Sat, 24 Sep 2016 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 24 Sep 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
Four people arrested with duplicate wine
नकली शराब बनाने के सामान के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : Amar Ujala
नकली शराब बनाने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत चार धंधेबाजों को एसटीएफ ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर गोदाम में छापा डाल नकली शराब बनाने का उपकरण और सामान बरामद किया। 31 अगस्त को एसटीएफ ने अंबेडकरनगर में एसटीएफ ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। हिस्ट्रीशीटर चकमा देकर अपने साथी के साथ मौके से भाग निकला था।
विज्ञापन


सीओ एसटीएफ गोरखपुर विकास त्रिपाठी ने बताया कि नकली शराब बनाकर दुकानों पर बेंचने वाले गैंग के सदस्यों की तलाश चल रही थी। 31 अगस्त को अंबेडकरनगर के अहिरौली में बंद राइस मिल में छापा डालकर टीम ने नकली देसी शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ने के साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया था। गैंग का लीडर चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर प्रदीप जायसवाल टीम को चकमा देकर अपने साथी सौरभ जायसवाल के साथ फरार हो गया था। टीम उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि राजघाट के ट्रांसपोर्टनगर में गोदाम बनाकर प्रदीप कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले आजाद के साथ मिलकर धंधा चला रहा है। शुक्रवार की रात एसटीएफ टीम ने छापेमारी कर प्रदीप के अलावा उसके साथी मुंडेरा बाजार के वार्ड नंबर नौ निवासी संतोष जायसवाल, कुशीनगर के कोतवाली, जटाशंकर चौक निवासी सौरभ जायसवाल और आजाद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जे से मिले ये सामान 

- पैकेजिंग, बाटलिंग में लगने वाले ढक्कन, रैपर  होलोग्राम 
- छह मोबाइल फोन, 24325 रुपये नकद
- व्हिस्की, स्कॉच बनाने में इस्तेमाल होने वाले 17 बोतलें फ्लेवरिंग सब्सटेंस
- शराब बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली मशीनें
- एक स्विफ्ट डिजायर कार, एक बाइक, एक स्कूटर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed