फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Forensic lab will build soon

जेल भवन ध्वस्त कर फॉरेंसिक लैब का होगा निर्माण

Sat, 13 Aug 2016 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 13 Aug 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
Forensic lab will build soon
जेल
पुरानी जेल की जमीन पर फॉरेंसिक लैब का निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बजट रिलीज होने के बाद कार्यदायी संस्था ने जेल की तीन एकड़ जमीन की साफ-सफाई शुरू करा दी है। एक साल से लैब निर्माण की कवायद चल रही थी।
विज्ञापन


गोरखपुर में फॉरेंसिक लैब (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) बनाने की कवायद तीन साल से चल रही थी। अधिकारियों के प्रयास करने पर जुलाई 2015 में इसे मंजूरी मिली। शुरुआती दौर में गुलरिहा के पास दो एकड़ जमीन तलाशी गई लेकिन बात नहीं बनी। अधिकारियों ने पहल कर जिला अस्पताल के सामने स्थित पुरानी जेल की तीन एकड़ जमीन पर फॉरेंसिक लैब बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

विज्ञापन

 

जुलाई 2015 में इसे मंजूरी मिल गई लेकिन बजट के अभाव में मामला लटक गया। जनवरी 2016 में शासन से इस मद में 28.68 करोड़ रुपये रिलीज हो गए थे जिसके बाद कागजी कार्रवाई में पूरा मामला फंसा था। लैब का मानचित्र तैयार होने के बाद शुक्रवार से जेल परिसर की साफ-सफाई शुरू करा दी गई। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट पर जेल के पुराने भवन को ध्वस्त कराने के बाद लैब का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लैब में होगी डीएनए, बैलेस्टिक जांच

गोरखपुर की फॉरेंसिक लैब बी कटेगरी की होगी। इलाहाबाद, झांसी, बरेली में भी इसी तरह का लैब बनेगा। यहां डीएनए, बैलेस्टिक जांच के साथ ही हैडवॉश, विसरा, फिंगर प्रिंट, साइबर फिजिक्स की जांच होगी। पूरे जोन के सभी मामले यहीं पर भेजे जाएंगे। लैब का निर्माण होने के बाद घटना का जल्द पर्दाफाश करने में पुलिस को मदद मिलेगी। रिपोर्ट के लिए महीनों का इंतजार नहीं करना होगा। 



फॉरेंसिक लैब निर्माण के लिए जमीन की साफ-सफाई का काम चल रहा है। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट पर भवन गिराने के बाद राजकीय निर्माण निगम यहां पर काम शुरू करेगा।
 - अरुण शुक्ला, एक्सईएन, राजकीय निर्माण निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed