{"_id":"5874fb204f1c1b1629ba99c2","slug":"five-men-attack-on-headmaster-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक का सिर फोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 11 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेकवार के प्रधानाध्यापक पर मंगलवार को मनबढ़ों ने हमला कर उनका सिर फोड़ दिया और फरार हो गए। स्कूल में घुसे पांच हमलावर प्रधानाध्यापक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने तहरीर लेकर तीन मनबढ़ों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस ने छात्रा का भी बयान लिया है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी है। हमले के विरोध में विद्यालय के अन्य शिक्षक भी थाने पहुंच गए थे।
खजनी के टेकवार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सरया तिवारी निवासी राम चरन कन्नौजिया (59) प्रधानाध्यापक हैं। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब वह स्कूल पहुंचे थे। कुछ ही देर में पांच की संख्या में पहुंचे लोगों ने उनपर हमला कर दिया। मारपीट होता देख अन्य शिक्षक और गांव वाले जुटने लगे तो मनबढ़ फरार हो गए। मनबढ़ एक छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा रहे थे।
गांववालों का कहना था कि 23 साल से राम चरन यहां पढ़ा रहे हैं। उनके चरित्र को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं आई। उन पर लगाया जा रहा आरोप गलत है। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने घायल शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया। शिक्षक पर हमले की जानकारी मिलते ही शिक्षक संघ भी मौके पर पहुंच गया। प्रधानाध्यापक ने मारपीट के साथ रुपये और मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने अच्छेलाल, हरहंगी, गुलाम के खिलाफ मारपीट, गुंडा एक्ट के धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
मिड डे मिल को लेकर ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक के बीच कुछ महीने पहले विवाद हुआ था। आरोप था कि प्रधान कुछ रुपये की मांग कर थे। मामला थाने तक भी पहुंचा था और मामले में पुलिस ने पंचायत भी कराई थी। मंगलवार को शिक्षक पर हुआ हमला इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही सचाई स्पष्ट होने की बात कह रही है।
छात्रा ने लगाया गंभीर आरोप
जिस छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप प्रधानाध्यापक पर लगा है, उस छात्रा का बयान भी पुलिस ने दर्ज किया है। छात्रा का आरोप है कि प्रधानाध्यापक पानी लाने के बहाने उसे बुलाया करते थे। इसकी शिकायत पहले उसने स्कूल की महिला शिक्षकों से भी की थी। उनके कहने पर ही उन्होंने अभिभावक से शिकायत की है।