फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   firing in marriage ceremony, bride's brother injured

द्वारपूजा में फायरिंग, दुल्हन के मौसेरे भाई को लगी गोली

Mon, 18 Apr 2016 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 18 Apr 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
firing in marriage ceremony, bride's brother injured
Firing
खोराबार के जंगल चंवरी में रविवार की रात द्वारपूजा के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन का मौसेरा भाई घायल हो गया। गांव के लोगों ने फायरिंग करने वाले आरोपी और उसके साथी को पुलिस के हवाले कर दिया। गंभीर हाल में घायल युवक को परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से सोमवार की सुबह उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार चंवरी गांव के रहने वाले वंशीधर की बेटी की शादी चिलुआताल के कुड़वा गांव के अनिल पासवान से तय हुई। रविवार की रात दस बजे बारात चंवरी गांव पहुंची। द्वारपूजा के दौरान में बारातियों की ओर से हवाई फायरिंग की जा रही थी। दूल्हे के पट्टीदार रामबेलास अपने पिता फूलचंद के साथ लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया था। गांव के धीरेंद्र यादव ने रामबेलास की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर हवाई फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी दौरान गोली लगने से हरियाणा, परवल के दुधौली निवासी दुल्हन की मौसी का लड़का कृष्णा (22) घायल हो गया। इसके बाद गांव के लोगों ने धीरेंद्र को पकड़ लिया। रामबेलास रिवाल्वर लेकर पिता फूलचंद के साथ फरार हो गया। पेट में गोली लगने से घायल कृष्णा को लेकर रिश्तेदार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सोमवार की सुबह परिवार के लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलवार में रहने वाले कृष्णा के रिश्तेदार अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने धीरेंद्र और रामबेलास पर हत्या के प्रयास के साथ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। रामबेलास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके घर दबिश दी लेकिन वह मिला नहीं। एसओ ने उसके पिता फूलचंद को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed