फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   firing at shop, give threat

दुकान पर की हवाई फायरिंग, फोन पर मिली धमकी

Fri, 15 Jul 2016 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 15 Jul 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
firing at shop, give threat
Firing
मिनवा गांव में बृहस्पतिवार की शाम बाइक सवार बदमाश व्यापारी दिनेश जायसवाल की दुकान पर हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। रात में बस्ती जेल में बंद बदमाश ने फोन पर आकर मिलने को कहा। बात न मानने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। दो महीने पहले भी इसी बदमाश ने व्यापारी के मोबाइल पर फोन कर धमकी दी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार मिनवां गांव के रहने वाले गल्ला व्यापारी दिनेश जायसवाल की पत्नी क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह गांव में स्थित गल्ले की दुकान पर बैठे थे। शाम करीब 6:30 बजे एक बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने दुकान के सामने रुककर सात राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद वे फरार हो गए। इसके बाद रात 11:04 बजे दिनेश के मोबाइल पर बस्ती जेल में बंद बदमाश का फोन आया। लूट के मामले में बंद बदमाश ने उनसे जेल में आकर मिलने को कहा। यही नहीं, बात न मानने पर उसने अगली बार हत्या कराने की धमकी दी। दिनेश ने घटना की जानकारी सहजनवां पुलिस को दी है। बकौल, दिनेश 20 मई को भी इसी बदमाश ने फोन पर धमकी दी थी।
विज्ञापन


सीओ कैंपियरगंज मनोज पांडेय ने बताया मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed