{"_id":"5820dd3e4f1c1bf67eb38696","slug":"fire-in-garment-s-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटहट में कपड़े की दुकान में आग, रामलीला तक अफरा-तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भटहट में कपड़े की दुकान में आग, रामलीला तक अफरा-तफरी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाता दमकलकर्मी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटहट कस्बे में सोमवार को आधी रात के बाद एक कपड़े की दुकान में आग लग जाने से आबादी तक भगदड़ जैसी स्थिति रही। घटना के समय दुकान स्वामी कुछ दूरी पर चल रहे रामलीला मंचन के कार्यक्रम में मौजूद थे। उन तक जानकारी पहुंचाने के लिए रामलीला में माइक से एनाउंस किया गया, जिसके नतीजे में रामलीला के कार्यक्रम में भी अफरा-तफरी मच गई। आग भीषण होने से एक दमकल गाड़ी काबू नहीं पा सकी। देर रात तक अन्य गाड़ी बुलाकर आग पर काबू की कोशिश की जा रही थी।
अचानक आग की चपेट में आई कपड़ा व्यापारी राधेश्याम जायसवाल की इमारत। कस्बे की घनी आबादी के बाहरी हिस्से में मौजूद उनकी दोमंजिला इमारत में नीचे स्थित दुकान में कपड़े का बड़ा कारोबार चलता है, जबकि ऊपरी तल पर आवास निर्मित है। आधी रात के बाद पास से गुजरते कुछ लोगों ने बंद दुकान से धुआं उठते देखा। कुछ समय पाते उससे पहले ही बंद दुकान से आग की तेज लपटें उठने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने शोर करके कुछ और लोगों को जुटाया। एक तरफ जहां कुछ लोग रेत और पानी डालकर आग बुझाने में जुटे, वहीं कुछ लोग कपड़ा व्यापारी राधेश्याम को जायसवाल को सूचना देने दौड़े। उनके रामलीला मंचन देखने जाने होने की जानकारी मिलने पर मंचन आयोजकों की मदद से एनाउंस कराया गया।
कुछ दूरी पर दुकान में भीषण आग और रात के अंधेरे में लपटों की चमक और धुएं का गुबार देख बाकी लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। किसी ने फोन से पुलिस और दमकल टीम को सूचना दी। दमकल की गाड़ी पहुंचने पर भी आग काबू नहीं हुई तो दूसरी गाड़ी बुलाई गई। देर रात तक दमकल टीम और कस्बे के तमाम लोग आग पर काबू की कोशिशों में जुटे रहे। दुकान स्वामी ने लाखों के नुकसान का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
गनीमत रही मकान खाली था
व्यापारी राधेश्याम जायसवाल के जिस भवन में आग लगी, उसमें दुकान के ऊपरी हिस्से में आवासीय परिसर बना हुआ है। घनी आबादी में उनका दूसरा मकान है, जिसमें परिवार के लोग रहते हैं। गनीमत यह रही कि आग की घटना के वक्त दुकान के ऊपर का मकान खाली था।
आग की वजह साफ नहीं
कपड़े की दुकान को लीलने वाली आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल रहा है। शार्ट सर्किट से आग की चर्चा मौके पर जरूर रही लेकिन वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। कपड़ा व्यापारी राधेश्याम जायसवाल ने आग में लाखों के नुकसान का अंदेशा जताया है।

बदहवास हुए राधेश्याम
कपड़े का बड़ा कारोबार आग की भेंट चढ़ते देख व्यापारी राधेश्याम जायसवाल बदहवास हो गए। रामलीला मंचन की भीड़ से दौड़ते हुए मौके तक पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद लोगों ने सहारा देकर उन्हें संभाला।गनीमत रही मकान खाली था