फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR on three people

मां-बेटे समेत तीन पर हत्या के प्रयास का केस

Sat, 23 Dec 2017 08:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 23 Dec 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
FIR on three people
गोली लगने से जख्मी शांति देवी। - फोटो : Amar Ujala
खोराबार के रायगंज बंजरिया टोले में शांति देवी (50) को गोली मारने के आरोपी उनके भतीजे राहुल समेत तीन पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। शांति ने पिछले महीने ही जमीन के लिए हुई मारपीट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने उस वक्त मामले को हल्के में निपटा दिया था।
विज्ञापन


बंजरिया टोला निवासी शांति देवी की तीन बीघा जमीन के लिए जेठ से विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात वह बहन के बेटे के साथ घर जा रही थीं, तभी रास्ते में जेठ के बेटे राहुल और उसके साथी ने उन्हें गोली मार दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और महिला को अस्पताल पहुंचाया। शांति देवी ने पुलिस को बताया किजेठानी नेबुली के ललकारने पर उसके बेटे राहुल ने साथी के साथ मिलकर फायरिंग की है। शनिवार को खोराबार पुलिस ने शांति के भाई रामपुर रामगढ़ निवासी ओमप्रकाश पासवान की तहरीर पर आरोपी राहुल, उसकी मां नेबुली और एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed