फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR aganist president of gorakhpur university

गोरखपुर यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष समेत चार पर केस

Fri, 17 Feb 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 17 Feb 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
FIR aganist president of gorakhpur university
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में निर्माण करा रहे ठेकेदार को रंगदारी न देने पर मारने-पीटने के आरोप में छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव समेत चार लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। ठेकेदार की तहरीर पर कैंट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष व उसके साथियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस को यह भी शक है कि छात्रनेता सौरभ पांडेय हत्याकांड के अभियुक्त विक्की से भी इनके नजदीकी संबंध हैं।
विज्ञापन


जल निगम के ठेकेदार अरुण शुक्ला डीएम के निर्देश पर गोरखपुर यूनिवर्सिटी में होने वाले मतगणना स्थल पर निर्माण कार्य करा रहे हैं। वह पहले भी यूनिवर्सिटी में काम कराते रहे हैं। आरोप है कि छात्रसंघ अध्यक्ष अमन यादव ने उनसे रंगदारी मांगी थी। डेढ़ लाख रुपये की डिमांड न पूरी होने पर बृहस्पतिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष अपने तीन सहयोगियों के साथ पहुंचे और ठेकेदार को मारने लगे। मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर कैंट पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची मगर तब तक अध्यक्ष व उसके साथी फरार हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने ठेकेदार अरुण शुक्ला की तहरीर पर अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने, मारपीट करने के धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि ठेकेदार से रंगदारी मांगने और मारपीट करने की शिकायत मिली है। ठेकेदार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed