{"_id":"588dff204f1c1b2e3de80232","slug":"factory-of-wine-breaked","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की भट्ठियों को जेसीबी से तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब की भट्ठियों को जेसीबी से तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 30 Jan 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा में कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी चुनाव के दौरान गुलरिहा इलाके में कच्ची शराब से मौत के बाद भी पुलिस नहीं चेती थी। एक बार फिर इलाके में कच्ची शराब की भट्टियां धधकने लगी थीं। ग्रामीणों ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद रविवार को सीओ चौरीचौरा राजेश भारती ने फोर्स के साथ गांवों में अभियान चलाकर जेसीबी से कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ दीं और लहन नष्ट कराया। पुलिस धंधे से जुड़े चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।
पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक जंगल छत्रधारी, सरैया गांव में अवैध शराब का कारोबार तेजी से चल रहा था। प्रधानी चुनाव के वक्त जंगल छत्रधारी गांव के आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त कार्रवाई करने के बाद पुलिस खामोश हो गई और धंधेबाज सक्रिय हो गए। गत दिनों जनसुनवाई के दौरान डीएम और एसएसपी से गांव के लोगों ने कच्ची शराब की शिकायत की और पुरानी घटना बताई। इसके बाद एसएसपी ने एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी को कार्रवाई का आदेश दिया था।
एसपी ग्रामीण के आदेश के बाद तीन थाने की पुलिस के साथ सीओ चौरीचौरा की अगुवाई में कार्रवाई की गई। कई जगहों पर जमीन के अंदर दबाए गए थैलों में छिपाए लहन भी निकाले गए। चार भट्ठियों को जेसीबी से तोड़ा गया। इस दौरान 300 लीटर से अधिक शराब भी बरामद हुई। पुलिस को शराब बेच रहे सूर्यनाथ के भट्ठे से नकदी भी मिली है। पुलिस चार लोगों की तलाश कर रही है। बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार इलाके में भी कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया और कई भट्ठियों को तोड़ने के साथ ही लहन नष्ट कराया गया।