फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Employees of model shop beet to SP leader

मॉडल शाॅप में कर्मचारियों ने सपा नेता को पीटा

Mon, 15 Aug 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 15 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Employees of model shop beet to SP leader
मॉडलशॉप में उमेश सिंह से मारपीट के बाद पूछताछ करते सीओ। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
तारामंडल के बुद्ध विहार में स्थित मॉडल शाप पर रविवार की रात लेनदेन को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव से कर्मचारियों का विवाद हो गया। कहासुनी के बाद नेता ने रिवाल्वर तान दिया जिसके बाद कर्मचारियों ने पकड़कर पिटाई की और रिवाल्वर छीन लिया। गार्ड के हवाई फायरिंग करने पर सपा नेता के साथी फरार हो गए। घटना के बाद मॉडल शॉप में अफरा - तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सपा नेता के साथ ही मॉडल शाम के कर्मचारी, गार्ड को हिरासत में लेने के साथ ही दो नाली बंदूक और रिवाल्वर कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


बेतियाहाता के रहने वाले उमेश सिंह समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव है। रविवार की रात 8:30 बजे बाइक से अपने तीन साथियों को लेकर वे देवरिया बाईपास मोड़ के पास बुद्ध विहार में स्थित मॉडल शॉप पर पहुंचे। बीयर के साथ उन्होंने कर्मचारियों ने स्नैक्स मंगाया था। भुगतान के समय रुपये के लेनदेन को लेकर कर्मचारी छोटेलाल यादव से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उमेश ने छोटेलाल पर लाइसेंसी रिवाल्वर तान जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


छोटेलाल के शोर मचाने पर जुटे कर्मचारियों ने उमेश को पकड़ने के साथ ही हाथ से रिवाल्वर छीन लिया। साथियों ने बचाने का प्रयास किया तो मॉडल शॉप पर मौजूद सुरक्षा गार्ड लाल बिहारी यादव ने अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। मॉडल शॉप में बैठे लोगों के अलावा उमेश के साथी मौके से फरार हो गए। उनकी बाइक मौके पर ही छूट गई। मॉडल शॉप के कर्मचारियों ने उमेश की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर सीओ कैंट अभय मिश्रा, इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा, रामगढ़ताल चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। सीओ कैंट ने बताया लेनदेन के विवाद में मारपीट होने की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed