फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor become injured in quarrelling of women

महिलाओं के झगड़े में डॉक्टर का सिर फटा

Mon, 06 Mar 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 06 Mar 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Doctor become injured in quarrelling of women
Fight
राप्तीनगर में महिलाओं के विवाद को सुलझाने पहुंचे डॉक्टर ही मारपीट का शिकार हो गए। इसमें उनका सिर फट गया। छत पर कपड़ा फैलाने को लेकर महिलाओं में विवाद हो रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


चिलुआताल थाना क्षेत्र के मकान नंबर 274 राप्तीनगर में डॉ. रमेश प्रसाद पत्नी के साथ किराए पर रहते हैं। वह मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस होम्योपैथिक रिसर्च सेंटर में कार्यरत हैं। ऊपरी तल पर डॉक्टर और नीचे के हिस्से में दूसरी किराएदार नंदनी रहती हैं। छत पर कपड़ा फैलाने को लेकर नंदनी और डॉक्टर की पत्नी में दो दिन पहले कहासुनी हुई थी। रविवार को फिर इसी बात पर विवाद होने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि नंदनी ने अपशब्द कहे, जिसकी प्रतिक्रिया में डॉक्टर पत्नी ने भी कुछ कहा। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। डॉ. रमेश उस वक्त दूसरा मकान खोजने निकले थे। वापस लौटे तो पत्नी और नंदनी को झगड़ते देखा। वह उन्हें सुलझाने की कोशिश करने लगे। आरोप है कि इसी बीच नंदनी के बेटे ने रॉड से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। डॉ. रमेश ने थाने पर लिखित तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed