फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dies due to beaten by boys

जूता चोरी करने के आरोप में युवक की पिटाई, मौत

Mon, 30 Jan 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 30 Jan 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
dies due to beaten by boys
क्राइम
कैंट क्षेत्र के मिर्जापुर में जूता चोरी के आरोप में युवक की इतनी बुरी तरह से पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में सोमवार को इलाज के दौरान मौत होने पर घरवालों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैंट इलाके के मिर्जापुर निवासी गजराज का बेटा कुंवर चंद (24) का मोहल्ले के कुछ लड़कों से विवाद था। आरोप है कि 23 जनवरी को सोनू, मोनू और विश्वजीत ने साथियों के साथ मिलकर जूता चोरी करने का आरोप लगाते हुए कुंवर चंद की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इलाज के लिए घरवाले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां से डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया था। आर्थिक तंगी की वजह से घरवाले उसे लेकर लखनऊ नहीं जा पाए और घर पर ही पास के डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। रविवार की देर शाम उसकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। कैंट इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि सोनू, मोनी और विश्वजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के धर पकड़ की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed