फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CRPF and Rajasthan police fight, firing

चुनाव ड्यूटी पर आई फोर्स में संघर्ष, चार घायल

Wed, 01 Mar 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Mar 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
CRPF and Rajasthan police fight, firing
चुनाव ड्यूटी में आई फोर्स में संघर्ष के बाद जुटी पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
चुनाव शांति पूर्ण तरीके से कराने के लिए गोरखपुर भेजे गए सीआरपीएफ और आरएसी (राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी) के जवानों के बीच मंगलवार रात संघर्ष हो गया। इसमें चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घटना गीडा स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल की है। चार मार्च के मतदान में तैनाती के लिए दोनों सुरक्षा बलों के जवान इसी परिसर में अलग-अलग मंजिल पर ठहराए गए थे। मंगलवार रात के खाने के दौरान सीआरपीएफ के कुछ जवानों में आपसी कहासुनी मारपीट की नौबत तक पहुंचने लगी। वहां मौजूद आरएसी के प्लाटून कमांडर उदयवीर सिंह ने दखल देकर दोनों को अलग किया। कुछ देर बाद सीआरपीएफ जवान तीसरे तल पर सोने के लिए चले गए। इस बीच उदयवीर सिंह नीचे टलहले रहे। एकाएक उदयवीर के ऊपर छत से गमला फेंका गया, जो उनके नहीं लगा। वह समझ पाते कि इससे पहले बेंच फेंक दी गई, जिसकी चपेट में आकर उनका सिर फट गया।
विज्ञापन


ऐसा देख राजस्थान पुलिस के और जवान भी तीखे तेवर के साथ बाहर निकल आए। दोनों ओर से चीजों की फेंकाफाकी में तीन अन्य जवान घायल हो गए। इसी बीच किसी ने फायर किया और अफरा तफरी के बीच दोनों ओर के जवान तितर बितर हो गए। फोर्स में संघर्ष और फायरिंग की सूचना पर सहजनवां थान प्रभारी मौके पर पहुंचे तो कुछ देर में ही आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी नीलाब्ज चौधरी, एसएसपी रामलाल वर्मा, एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने स्कूल परिसर का रुख किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उदयवीर सिंह की स्थिति गंभीर है। कहा जा रहा है कि विवाद की शुरुआत करने वाले जवान नशे की हालत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने रात में ही सीआरपीएफ को स्कूल परिसर से यूनिवर्सिटी कैंपस में शिफ्ट करा दिया। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed