{"_id":"572e425e4f1c1b01045cd53b","slug":"crime-report-in-khorabar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे ने विधवा की मांग में भरा सिंदूर, विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदे ने विधवा की मांग में भरा सिंदूर, विरोध पर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Sun, 08 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार के मदरहवा में शुक्रवार की शाम यूनिवर्सिटी से घर लौट रही विधवा को रास्ते में रोक गांव के युवक ने मांग में सिंदूर भर दिया। विरोध करने पर पिटाई करके फरार हो गया। देर शाम थाने पहुंचे महिला के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर खोराबार पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति यूनिवर्सिटी में कर्मचारी थे। शादी के कुछ दिन बाद ही उनकी मौत हो गई। आश्रित कोटे से महिला यूनिवर्सिटी में नौकरी करती हैं। शनिवार की शाम पांच बजे स्कूटर ड्यूटी से महिला घर लौट रही थी। मदरहवा के पास गांव के युवक ने रोक लिया। जरूरी काम से बाहर जाने की बात कह अपने घर सब्जी पहुंचाने को कहा। झोला लेने के लिए महिला जैसे ही युवक की तरफ झुकी उसने मांग में सिंदूर भरने के साथ ही आज से पत्नी होने की बात कहने लगा। विरोध करने पर युवक अपशब्द कहने लगा।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे इससे पहले ही युवक फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे घरवाले पीड़ित के साथ थाने पहुंचे। महिला के पिता ने गांव के रहने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दी। एसओ खोराबार रामअशीष यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
महिला के घर युवक था आना - जाना
गांव का रहने वाला युवक शादीशुदा नहीं है। महिला के धर उसका पहले से आना-जाना था। घर पर आने के दौरान वह महिला से बात करने का बहाना ढूंढता रहता था। परिवार के लोगों को उसकी नियत पर संदेह नहीं था।