{"_id":"5831d7f64f1c1b5701b3989b","slug":"constable-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही का हंगामा, सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत सिपाही का हंगामा, सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलघाट थाने में तैनात सिपाही मनोज यादव ने रविवार को फिर शराब पीकर हंगामा मचाया। मामले की जानकारी होने पर प्रभारी एसएसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया। वहीं थाने में सिपाही के खिलाफ दो तहरीर भी दी जा चुकी है, जिसकी जांच के आदेश एसएसपी ने दिए हैं।
बेलघाट प्रतिनिधि के मुताबिक सिपाही मनोज यादव आए दिन शराब के नशे में वसूली करता है और मना करने पर बेवजह लोगों को परेशान करता है। कुछ दिनों पहले ही मनोज ने इलाके के ही एक जीप चालक राजबलि को थाने में बंद कर उससे शराब के लिए रुपये मांगे थे और मना करने पर मारापीटा भी था। थानेदार को मामले का पता चलने पर वह छोड़ा गया।
अभी यह मामला शांत नहीं हुआ था कि उसने गल्ला व्यापारी सीताराम से भी वसूली को लेकर बदसलूकी कर दी। शराब के नशे में बदसलूकी किए जाने पर व्यापारी ने थाने में तहरीर देने देकर अफसर से न्याय की गुहार लगाई थी। इसी बीच खबर छपने के बाद सिपाही ने स्थानीय पत्रकार से भी अभद्रता की और फिर नशे में हंगामा करने लगा। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी एसएसपी हेमराज मीणा ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
सिपाही नशे की हालात में हंगामा कर रहा था। उसने एक व्यापारी के साथ भी बदसलूकी की थी। सिपाही को सस्पेंड कर जांच का आदेश दिया गया है।
- हेमराज मीणा, प्रभारी एसएसपी