फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   constable shoot his colleague in Basti, injured

रुधौली में सिपाही ने साथी को गोली मारी, गंभीर 

Fri, 19 Aug 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 19 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
constable shoot his colleague in Basti, injured
Firing
रुधौली की हनुमानगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही ने बृहस्पतिवार की रात होटल में खाना खाते वक्त किसी विवाद के दौरान अपने साथी को गोली मार दी। घटना से होटल ही नहीं चौराहे पर भी अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर चौकी से पहुंचे दूसरे सिपाही पर भी उसने फायर कर दिया लेकिन चोटिल होकर भी उसने आरोपी को पकड़ लिया। साथी की गोली से घायल सिपाही को गंभीर हालत में लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


साथी की गोली से घायल हुए सिपाही का नाम हरिकिशोर है। वह हनुमानगंज पुलिस चौकी पर तैनात है। गोली चलाने का आरोपी सिपाही भी इसी चौकी पर तैनात कामेश्वर बताया जा रहा है। सिपाही के गोली चलाने की जानकारी पर चौकी से पहुंचे सिपाही रिकेश पर भी उसने फायर कर दिया। गोली हाथ में लगने से वह खतरे की नौबत तक नहीं पहुंचा और जिला अस्पताल में उपचार दे दिया गया। हरिकिशोर की हालत गंभीर मानते हुए अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ पीजीआई भेज दिया। एसपी, एएसपी, सीओ और थानेदार ने जिला अस्पताल में घायल सिपाहियों से घटना की जानकारी ली। गोली मारने के आरोपी कामेश्वर को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed