{"_id":"578bd3dd4f1c1b9132c4bb7d","slug":"constable-ran-to-this-friend-taking-sward","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजघाट में सिपाही ने साथी को तलवार लेकर दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजघाट में सिपाही ने साथी को तलवार लेकर दौड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
तलवार लेकर दौड़ाया
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजघाट में शनिवार की शाम शराब पीकर हंगामा कर रहे सिपाही ने रोकने पहुंचे सिपाही पर तलवार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर जुटे थाने के सिपाहियों ने आरोपी को पकड़ा। एसएसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट का मामला दर्ज कर रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
कोतवाली थाने के बक्शीपुर पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही बिंदा प्रसाद राजघाट थाने में स्थित आरक्षी आवास में रहता है। ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहा बिंदा शनिवार की शाम नशे की हालत में राजघाट थाने के पास खड़ा होकर हंगामा कर रहा था। रास्ते से गुजरने वाले लोगों से उलझने के साथ ही बदसलूकी कर रहा था। घंटाघर से ड्यूटी कर थाने लौट रहे सिपाही दिवाकर मिश्रा ने रोका तो उनसे उलझ गया। हटाने पर आवास में जाकर तलवार लेकर आया और मारने के लिए दिवाकर को दौड़ा लिया। घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दिवाकर ने भागकर जान बचाई। शोर मचाने पर जुटे अन्य सिपाहियों ने बिंदा प्रसाद को पक ड़कर तलवार छीनी।
घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी रामलाल वर्मा ने सिपाही पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद दिवाकर की तहरीर पर बिंदा प्रसाद के खिलाफ हत्या का प्रयास, धमकी और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर रविवार दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि सिपाही को सस्पेंड कर उसके खिलाफ विभागीय जांच करने का निर्देश सीओ को दिया है।