{"_id":"5ac796524f1c1bbe618b5d9c","slug":"connection-of-a-cricket-with-helper-of-ukarnian-woman-daria","type":"story","status":"publish","title_hn":"डारिया के मददगार के साथ बड़े क्रिकेटर की फोटो, एजेंसियां सतर्क ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डारिया के मददगार के साथ बड़े क्रिकेटर की फोटो, एजेंसियां सतर्क
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
यूक्रेन की महिला डारिया मोलचन।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से गिरफ्तार यूक्रेन की महिला डारिया मोलचन का फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और बिना पासपोर्ट, वीजा के उसे भारत में दाखिल कराने वाले इमशान के साथ एक बड़े भारतीय क्रिकेटर की तस्वीर फेसबुक पर देखकर आईबी, एसटीएफ और पुलिस अफसरों के कान खड़े हो गए हैं। एजेंसियों ने इस फोटो को सुरक्षित रखकर जांच-पड़ताल तेज कर दी है। इमशान और क्रिकेट खिलाड़ी के बीच रिश्तों की जांच की जा रही है। एजेंसियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है। जरूरत पड़ी तो इमशान को गिरफ्तार किया जाएगा। क्रिकेट खिलाड़ी से भी पूछताछ संभव है।
ड्रग तस्करी की तरफ मुड़ी जांच
डारिया की गिरफ्तारी के बाद गोरखपुर पुलिस और एसटीएफ की जांच ड्रग तस्करी की तरफ मुड़ गई है। फेसबुक पर ब्योरा तलाशने के बाद पुलिस को एक ऐसा वीडियो मिला है, जिसमें ड्रग इस्तेमाल की बात कही जा रही है। यह वीडियो जम्मू कश्मीर से जुड़े एक व्यक्ति के फेसबुक पोस्ट से उठाया गया है। पुलिस को संदेह है कि नई दिल्ली सहित कई शहरों के क्लब में ड्रग पार्टी होती थी। इसमें नेता, अफसर, कारोबारी, खिलाड़ी, मॉडल शामिल होते थे। ड्रग तस्करी नेपाल के रास्ते की जाती है। जम्मू कश्मीर का नाम आने से एजेंसियां और अलर्ट हो गई हैं। जांच-पड़ताल का दायरा भी बढ़ा दिया है।
फेसबुक फ्रेंड 172 से 159 हुए
गिरफ्तारी के बाद डारिया मोलचन के फेसबुक फ्रेंड की संख्या कम हो गई है। गिरफ्तारी से पहले 172 फेसबुक फ्रेंड थे, जो अब 159 रह गए। शहर के कारोबारी अनुज पोद्दार ने भी डारिया से फेसबुक की दोस्ती खत्म कर दी है। उन्होंने डारिया को अनफ्रेंड किया है। यही नहीं डारिया के मोबाइल फोन में नई दिल्ली के जिस पुलिस अफसर की आपत्तिजनक तस्वीर मिली है, वह भी अनफ्रेंड हो गए हैं। कई नेता, कारोबारी और अफसर भी डारिया से दोस्ती खत्म कर चुके हैं।
विज्ञापन
फ्रेंड लिस्ट सपा नेता का भी नाम
डारिया के फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में एक सपा नेता का नाम भी है। वह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं। पुलिस अब सपा नेता और डारिया के बीच दोस्ती की कड़ी तलाश रही है। फ्रेंड लिस्ट में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के बई बड़े अफसर, कारोबारी के नाम भी हैं।
विदेश मंत्रालय ने ब्योरा मांगा
डारिया मोलचन की गिरफ्तारी पर विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है। अब गोरखपुर पुलिस और एसटीएफ गिरफ्तारी की रिपोर्ट बनाकर यूपी के गृह विभाग के साथ विदेश मंत्रालय को भेजने की तैयारी में है।
फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज
डारिया के कब्जे से जो मोबाइल फोन और टैब जब्त किए गए थे, उसे जल्द ही फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट कैंट थानाध्यक्ष के पास आएगी, फिर गोरखपुर पुलिस और एसटीएफ को फोटो में मौजूद लोगों की पहचान में लगाया जाएगा।
यूक्रेन दूतावास ने गिरफ्तारी पर आपत्ति की
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस पर डारिया की गिरफ्तारी पर यूक्रेन दूतावास ने आपत्ति जताई है। दूतावास के कुछ अफसर जल्द ही गोरखपुर आएंगे। वह मंडलीय कारागार जाकर डारिया का बयान भी दर्ज कर सकते हैं। यूक्रेन दूतावास से डारिया की गिरफ्तारी की पूरी रिपोर्ट ली गई है।