फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Child died in an accident

ट्रक ने साइकिल सवार बच्चे को रौंदा, मौत

Wed, 05 Oct 2016 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 05 Oct 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
Child died in an accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
गगहा के हाटा बाजार में ट्रक ने एक बालक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने पीछा कर पटना चौक के पास ट्रक को पकड़ लिया। चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हाटा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक गगहा इलाके के जमीनी भीटी गांव निवासी रियाज का दस वर्षीय पुत्र बदरुजमा बाजार गया था। वह अपने दोस्त की साइकिल पर पीछे बैठा था। लौटते वक्त पीछे से आ रहे ट्रक ने साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। पहिये के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका दोस्त बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा मगर लोगों ने उसका पीछा किया और पटना चौक के पास उसे पकड़ लिया। लोगों ने चालक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद बदरुजमा के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बाइक के धक्के से बुजुर्ग की मौत

खोराबार के जगदीशपुर कस्बे के समीप फोरलेन पर बाइक के धक्के से झीन्नू (60) की मौत हो गई। मठिया बुजुर्ग के झीन्नू सुबह फोरलेन पर टहलने गए थे। इसी दौरान वह कस्बे की ओर से आ रही बाइक की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

बेकाबू कार ने पांच छात्रों को किया जख्मी

यूनिवर्सिटी चौक के पास नशे में धुत एक चालक की बेकाबू कार ने पांच छात्रों को जख्मी कर दिया। हादसे के बाद कार लेकर भागने के चक्कर में उसने अन्य गाड़ियों में भी टक्कर मार दी। इससे गुस्साए लोगों ने पीछा कर कार रुकवा लिया और चालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने जख्मी छात्रों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। कैंट इलाके के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर से यूनिवर्सिटी चौकी की ओर तेज रफ्तार में एक कार आ रही थी। चौराहे के पास पहुंचते ही वह अनियंत्रित हो गई और पांच छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे शाहपुर के नंदानगर के आजाद अली अंसारी, पादरी बाजार के सुगम, रुस्तमपुर के नितिन शुक्ला, पिपराइच के ओमकार मणि त्रिपाठी समेत पांच छात्रों को चोटें आई हैं। कार ठोकर मारकर भाग रही थी कि आगे दो और कारों में टक्कर मार दी। चालक ने अपना नाम हिमांशु बताया है, नशे में होने की वजह से वह कई पतों को अपना बता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed