{"_id":"573cafc94f1c1bb11fac7283","slug":"cheatiog-in-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में नौकरी देने के नाम पर 7.5 लाख हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना में नौकरी देने के नाम पर 7.5 लाख हड़पे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Wed, 18 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में नौकरी देने के नाम पर 7.5 लाख रुपये एक शख्स ने हड़प लिया है। रुपये वापस न करने पर पीड़ितों ने पीपीगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पीपीगंज थाना क्षेत्र के राजबारी जसवल गांव निवासी ओम प्रताप मल्ल, दुर्गेश जायसवाल और नीतीश सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। गांव के ही एक शख्स ने सेना के अफसरों से खुद के बेहतर संबंध को बताते हुए भर्ती कराने के एवज में एडवांस में रुपये देने की मांग की। आश्वासन दिया कि रुपये देने के बाद नौकरी पक्की है। तीनों युवकों से ढाई-ढाई लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो तीनों युवकों ने अपने रुपये मांगने शुरू किए तो जालसाज आनाकानी करने लगा।
चार साल बाद भी जालसाज युवक ने रुपये वापस नहीं किए।
पीड़ितों का कहना है कि युवक पहले तो आनाकानी करता रहा बाद में रुपये मांगने पर धमकी देने लगा। मामले की शिकायत अधिकारियों से करके थक चुके हैं। एसओ पीपीगंज ने बताया कि तहरीर अभी मिली ही नहीं है। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।