फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cbse duped by telling the officer

सीबीएसई का अफसर बताकर छात्र को ठगा

Wed, 01 Jun 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Jun 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
cbse duped by telling the officer
ठगी की
शत प्रतिशत नंबर दिलाने का झांसा देकर जालसाज ने छात्र से 1.49 लाख रुपये ठग लिए। रिजल्ट आने के बाद छात्र ने संपर्क किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा। छात्र के पिता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने खुद को सीबीएसई अधिकारी बताने वाले अधिकारी पर जालसाजी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


तुर्कमानपुर के रहने वाले वीपी पांडेय का बेटा अमरेंद्र रुस्तमपुर में स्थित प्राइवेट स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र था। इस साल उसने परीक्षा उत्तीर्ण की है। मार्च 2016 में फेसबुक पर उसे राजवीर सिंह नाम के व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन


फेसबुक से मिले मोबाइल नंबर 9739467753 पर बात की तो फोन रिसीव करने वाले ने अपना नाम राजवीर सिंह बताते हुए खुद को सीबीएसई का अफसर बताया। प्रति विषय 30 हजार रुपये देने पर शत-प्रतिशत नंबर दिलाने का झांसा देकर अमरेंद्र से अपने एकाउंट में 1.49 लाख रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मई को रिजल्ट आने के बाद हकीकत का पता चलने पर अमरेंद्र ने जालसाज के पास फोन किया तो उसने गाली - गलौज शुरू कर दी। अमरेंद्र के पिता ने कैंट थाने में तहरीर देकर राजवीर सिंह नाम के व्यक्ति पर जालसाजी करने, धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed