{"_id":"5884c94f4f1c1b6f35efea6e","slug":"case-filed-against-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलकल के जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलकल के जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 23 Jan 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्माइलपुर में एक व्यक्ति ने नगर निगम के जलकल विभाग के जेई पर उसकी जमीन पर मिनी ट्यूबवेल लगवाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद ट्यूबवेल लगाने का काम अधूरा छूट गया है।
इस्माइलपुर वार्ड में काफी समय से पानी का संकट है। इसके निदान के लिए पार्षद मंजूर आलम ने काजी साहब की मस्जिद के पास सड़क किनारे की जमीन पर ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव दिया। पार्षद वरीयता के इस काम को नगर निगम ने स्वीकृति भी दे दी। करीब तीन महीने पहले ट्यूबवेल लगाने का काम भी शुरू हो गया और बोरिंग का काम भी पूरा हो गया, लेकिन इसी बीच क्षेत्र के एक व्यक्ति शाह आलम ने ट्यूबवेल लगी जमीन को अपनी बताते हुए जलकल विभाग के जेई राम सिंहासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद जेई ने ट्यूबवेल लगाने का काम बीच में ही बंद करा दिया।
पार्षद मंजूर आलम ने कहा कि जिस जमीन पर आपत्ति जताई गई है, उस पर कई दशकों से सड़क बनी हुई है। ऐसे में यह मुकदमा सिर्फ पैसा कमाने की नियत से दबाव देने के लिए किया गया है। जेई ने कहा कि पार्षद वरीयता के तहत क्षेत्र के पार्षद द्वारा प्रस्तावित सड़क के किनारे की जमीन पर ट्यूबवेल लगाने का काम किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होंने काम रोक दिया है।
विज्ञापन
गर्मी हो सकता है पानी का संकट
काफी समय से इस्माइलपुर और खूनीपुर में पानी का संकट बना हुआ है। निदान के लिए निगम की ओर से इस्माइलपुर में मिनी ट्यूबवेल लगाने का निर्णय लिया गया। इससे दोनों क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बेहतर ढंग से हो सकती थी, लेकिन काम अधूरा रह जाने से फिर से इस गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। क्योंकि विभाग की ओर से ट्यूबवेल की बोरिंग तो कर दी गई, लेकिन कंप्रेसर आदि का काम नहीं हो सका है। जब तक कंप्रेसर का काम नहीं होता है तब तक ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई संभव नहीं होगी।