{"_id":"5777d2bf4f1c1bd04979b3c6","slug":"canteen-owner-manipulate-to-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन संचालक ने महिला से की छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटीन संचालक ने महिला से की छेड़खानी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 02 Jul 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने अपने ही स्कूल की महिला टीचर के घर पर जाकर गालीगलौज और बदतमीजी की।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरा में चल रहे कैंटीन के संचालक ने महिला तीमारदार से छेड़खानी कर दी। महिला के शोर मचाने पर वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। इस पर वह सबको धमकी देने लगा। महिला के पति ने मेडिकल चौकी पर सूचना दी। पुलिस पहुंची तो कैंटीन संचालक फरार हो गया।
देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बृजेश पांडेय की पत्नी सुषमा गायनी विभाग में भर्ती है। शनिवार को उन्हें देखने के लिए एक महिला अपने पति के साथ आई थी। आरोप है कि दोपहर डेढ़ बजे जब वह कैंटीन में कुछ सामान लेने गई तो संचालक राजू ने उनसे छेड़खानी की। पहले तो मना किया और जब नहीं माना तो महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर वहां भीड़ जुट गई। इसके बाद संचालक ने धमकी देनी शुरू कर दी।
महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी और दोनों मेडिकल कॉलेज चौकी पर पहुंच गए। पुलिस से उन्होंने लिखित शिकायत की जिसके बाद चौकी इंचार्ज कैंटीन पर पहुंचे तो कैंटीन संचालक फरार हो गया था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई होगी।