फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   blast in cylinder

सिलिंडर में विस्फोट से पादरी बाजार में अफरा-तफरी

Sat, 30 Jan 2016 11:20 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
blast in cylinder
पादरी बाजार पुलिस चौकी के पास शनिवार शाम को एक दुकान में गैस रिफिलिंग करते हुए सिलिंडर में आग लगने के बाद हुए विस्फोट से वहां अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट के बाद दुकान का टीनशेड उड़ गया।
विज्ञापन


जंगल हाकिम नंबर एक के रहने वाले हरिद्वार चौहान की पादरी बाजार पुलिस चौकी के पास मकान है। मकान के आगे टीनशेड डालकर वह साइकिल मरम्मत करने के साथ गैस रिफिलिंग का काम भी करते हैं। शनिवार की शाम 6:30 बजे हरिद्वार दुकान के अंदर सिलिंडर रिफिलिंग कर रहे थे। इसी बीच वहां खड़े एक व्यक्ति ने सिगरेट पीने के लिए माचिस जलाया, जिससे सिलिंडर में आग लग गई। तेजी से फैली आग ने दुकान में रखे साइकिल की मरम्मत करने वाले सामान के साथ ही दो अन्य सिलिंडरों को भी अपने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इससे हुए धमाके से दुकान का टीनशेड उड़ गया और वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस ने जेल बाईपास पर गाड़ियों का आवागमन बंद कर दिया। करीब 30 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन इससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। पूछताछ में शाहपुर पुलिस से हरिद्वार ने गैस रिफिलिंग करने से इन्कार करते हुए दुकान में रिश्तेदारों का सिलेंडर रखे होने की जानकारी दी। एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केबल जलने से 15 घर की बत्ती गुल
साइकिल मरम्मत की दुकान के ऊपर से गुजरे बिजली के केबल में भी आग लग गई। घटना के कारण पादरी बाजार चौराहे पर रहने वाले 15 घर की बिजली चली गई। मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम देर रात तक आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में लगी थी।


चाय की दो दुकानों में लगी आग
जंगल कौड़िया। पीपीगंज के राजाबारी में शुक्रवार रात भारतीय स्टेट बैंक के पास चाय की दो दुकानों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी के बाद दुकानदारों ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने के साथ ही सूचना पुलिस को दी। चाय की दुकान राजाबारी गांव के रहने वाले राजेंद्र और सुरेंद्र की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed