{"_id":"606e28bc7bb90608ae0c2ed9d6701928","slug":"blast-in-cylinder-four-burned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में विस्फोट, महिला समेत चार झुलसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर में विस्फोट, महिला समेत चार झुलसे
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला के भीटी गांव में बुधवार की रात सिलेंडर में विस्फोट होने से महिला समेत चार लोग झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे गांव वालों ने आग बुझाई और घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।झुलसे लोगों की हालत खतरे से बाहर है।
गोपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, भीटी गांव निवासी छत्रधारी यादव अपने परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब एक बजे किचन में तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ, जिसमें किचन के दरवाजे के साथ सीढ़ी उड़ गई। मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। किचन से निकली आग घर में फैलने से छत्रधारी की पत्नी वासमती (55), पौत्र अनीष (12), भतीजी सोनम (14) और भतीजा अमित (18) झुलस गए।
धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने कमरे और किचन में लगी आग बुझाने के साथ ही झुलसे परिवार के लोगों को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी को छुट्टी दे दी। छत्रधारी ने बताया कि घटना में दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। बिजली के बोर्ड में शार्ट सर्किट के साथ ही सिलेंडर में रिसाव से घटना होने की बात परिवार के लोगों ने पुलिस को बताई।