फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   beat to family

छेड़खानी का विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा

Sat, 07 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 07 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
beat to family
प‌िटाई
कैंपियरगंज के रामचौरा गांव में घर में अकेली महिला से छेड़छाड़ के विरोध पर मनबढ़ युवक ने साथियों के साथ मिलकर उसके पति और घर वालों को पीट दिया। पीड़ितों ने कैंपियरगंज थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि वहां से लौटते समय आरोपी ने रास्ते में दोबारा उनकी पिटाई कर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार कैंपियरगंज थाना क्षेत्र केरामचौरा गांव में मनीष (काल्पनिक नाम) अपनी पत्नी व चाची संग रहते हैं। दोपहर किसी काम से वह पड़ोसी के घर गए थे। उनकी चाची भी घर से चंद कदम पर ही कहीं गई हुई थीं। घर पर मनीष की पत्नी अकेली थीं। आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाते हुए गांव के संदीप सिंह ने घर में घुसकर उनसे छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर मौके पर उनकी चाची और मनीष पहुंच गए और संदीप का विरोध करते हुए उसे जाने के लिए कहा।

विज्ञापन

 

इस पर संदीप ने अपने कुछ साथियों को बुलाकर पूरे घरवालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मनीष पत्नी और चाची के साथ कैंपियरगंज थाने में मामले की शिकायत देकर वापस लौट रहे थे, तभी संदीप ने अपने दोस्त दिनेश, राजेश यादव, व दो अन्य के साथ मिलकर फिर पिटाई कर दी। पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दे रही है। पुलिस ने जरूरी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed