{"_id":"56dc531b4f1c1b13488b4577","slug":"bank-officer-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बैंक अफसर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचलकर बैंक अफसर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 07 Mar 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
यूनियन बैंक के सहायक मैनेजर की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीडा में रविवार की दोपहर ट्रक से कुचलकर सहायक बैंक प्रबंधक की मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ बाइक से वह साढ़ू के घर जा रहे थे। वहीं बाइक चला रहे युवक को मामूली चोट लगी है। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी बाद बैंक अफसर के घर में कोहराम मच गया।
सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार बड़हलगंज, नारायणपुर निवासी राममूर्ति प्रसाद (50) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में सहायक शाखा प्रबंधक थे। उनकी तैनाती आजमगढ़ के महुला में थी। गीडा के सेक्टर पांच आवासीय कॉलोनी में वह मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। रविवार की दोपहर 12:45 बजे बाइक से राममूर्ति अपने पड़ोसी बबलू के साथ क्षेत्र के रानीपार गांव में रहने वाले साढ़ू के घर जा रहे थे। फोरलेन पर आईजीएल फैक्ट्री के पास पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
सड़क पर दाएं तरफ गिरे राममूर्ति पर ट्रक का पहिया चढ़ गया, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाएं तरफ पटरी पर गिरे बबलू को मामूली चोट लगी है। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायल बबलू को सीएचसी सहजनवां पहुंचाया। घटना की जानकारी के बाद राममूर्ति की पत्नी, बच्चों को लेकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके कारण फोरलेन पर 45 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
बैंक अफसर की हादसे में मौत की सूचना पाकर पूर्व विधायक शारदा देवी भी मौके पर पहुंची। उन्होंने परिवार के लोगों को ढाढ़स बंधाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। बबलू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।