{"_id":"579e4d5e4f1c1b56152b8bdd","slug":"anuj-was-being-lying-in-gutter-till-an-hour-says-his-brother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे तक नाले में पड़ा रहा घायल अनुज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक घंटे तक नाले में पड़ा रहा घायल अनुज
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 01 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
अनुज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्किट हाउस रोड पर हादसे में जान गंवाने वाला युवक अनुज एक घंटे तक घायलावस्था में नाले में पड़ा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकालने की जहमत तक नहीं उठाई। रिश्तेदारों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, मगर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया होता तो अनुज की जान बचाई जा सकती थी।
शुक्र्रवार की रात दस बजे के करीब सर्किट हाउस रोड पर पैडलेगंज पुलिस चौकी के पास बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटर सवारों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठे शाहपुर, गायत्रीनगर के रहने वाले अनुज पांडेय (32) छिटककर नाले में जा गिरे। बाइक चला रहे उनके साथी दरगहिया निवासी सुजीत कार में 50 मीटर घिसटते चले गए। चपेट में आए देवरिया, लार के रहने वाले आयुष सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गड्डे में कार फंस जाने के बाद चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुजीत और आयुष को जिला अस्पताल पहुंचाया पर आरोप है कि सुजीत के बताने के बाद भी नाले में पड़े अनुज की खोजबीन नहीं ली गई। एक घंटे बाद पहुंचे रिश्तेदारों ने नाले से उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया पर डॉक्टर ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। उधर, गंभीर रूप से घायल आयुष की भी शनिवार की भोर में पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई।
छानबीन में पता चला है कि कार धर्मशाला बाजार के जटेपुर दक्षिणी निवासी प्रमोद कुमार की है। कार में एक मोबाइल भी मिला था पर पता तस्दीक होने के बाद भी पुलिस चालक को ढूंढ नहीं पाई है। अनुज के परिजन पुलिस पर जहां लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं वहीं चालक की गिरफ्तारी न होने पर भी उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस जमादार का कर रही थी इंतजार
हादसे की खबर मिलने के बाद अनुज के साले आशीष मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इससे पहले पुलिस नाले के पास खड़ी थी, लेकिन अनुज को नाले से किसी ने भी निकालने का प्रयास नहीं किया। सभी जिला अस्पताल से जमादार के आने का इंतजार कर रहे थे पर उन्होंने नाले में घुसकर दोस्त की मदद से अनुज को बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।