{"_id":"57c0a0384f1c1bd539d4f569","slug":"an-old-man-died-trying-to-cought-the-boyes-who-was-run-away-taking-300-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 रुपये के लिए ले ली बुजुर्ग की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
300 रुपये के लिए ले ली बुजुर्ग की जान
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 27 Aug 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये छीनकर नदी में कूदे युवकों को पकड़ने की कोशिश में बुजुर्ग गहरे पानी में चले गए। पानी की धार में बहने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे परिवार के लोगों ने शव बाहर निकालने के साथ ही सूचना पुलिस को दी। खजनी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खजनी प्रतिनिधि के अनुसार उनवल गांव के रहने वाले बसंत साहनी (60) शुक्रवार की दोपहर मछली पकड़ने आमी के कटरा घाट पर गए थे। 12:30 बजे के करीब सिकड़ीयापुर गांव के दो युवक सुर्ती मांगने के बहाने उनके पास पहुंचे। जेब से डिब्बी निकालते समय 300 रुपये भी बाहर निकल गए। आरोप है कि युवक बसंत से रुपये छीनकर आमी नदी में कूद गए। उन्हें पकड़ने के लिए बसंत भी नहीं में उतर गए लेकिन नदी की धारा में बह गए। युवक तैरकर बाहर निकल गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी बसंत के घरवालों को दी। मौके पर पहुंचे उनके बेटे प्रेम ने शव बाहर निकालने के साथ ही सूचना पुलिस को दी।
एसओ खजनी प्रमोद तिवारी ने बताया कि गहरे पानी में जाने के कारण बसंत नदी में डूब गए। प्रेम के आरोप की जांच की जा रही है। अब तक की छानबीन में बसंत की जेब से गिरे रुपये लेकर युवकों के भागने की बात सामने आई है। छीनने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।